शादी के बाद बढ़ जाता है महिला का वजन, जानिए क्यों?

अक्सर देखने में आता है कि महिलाओं का वजन शादी के बाद बढ़ने लगता है। महिला को यह समझ ही नहीं आता कि ऐसा क्यों होता है। कुछ महिलाएं तो इस बढ़े हुए वजन को कम करने की जद्दोजहद में भी लगी रहती है। अगर आपका नाम भी ऐसी महिलाओं में शुमार है, जिसने शादी के बाद वेट पुट आॅन किया है तो आज हम आपको वजन इसके पीछे की असल वजह बता रहे हैं-
जब एक लड़की वैवाहिक जीवन में कदम रखती है तो उसमें कई तरह के इमोशनल और हार्मोनल बदलाव भी आते है। इसके अलावा कई बार स्त्री स्वयं को सुरक्षित रखने के लिये गर्भनिरोधक गोलियों का भी इस्तेमाल करने लगती है जो आपके शरीर के मोटापे का कारण भी बनती है।
अमूमन देखने में आता है कि शादी के बाद महिलाएं अपने लुक्स पर ज्यादा ध्यान नहीं देती। उनका अधिकतर समय घर-परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने में ही निकल जाता है और खुद की केयर करना उनके लिए मुश्किल होता है।
शादी के बाद लड़कियों के स्लीपिंग पैटर्न बदल जाता है। कई बार वे पर्याप्त नींद नहीं ले पाती है और लड़कियों में वजन बढ़ने का सबसे बड़ा कराण यही है।
नवविवाहित कपल्स अधिकतर डिनर के लिए बाहर जाते है और हाई कैलोरिज कंज्यूम करते हैं। इससे महिलाओं के पेट का एरिया बढ़ जाता है।
अपना घर छोड़कर शादी के बाद किसी और जगह एडजस्ट करना सबसे कठिन काम है। नए घर में एडजस्ट करने में कुछ तनाव तो होता है जो कि अप्रत्यक्ष रुप से वजन पर प्रभाव डालता है।
महिलाओं में वजन बढ़ने का यह एक महत्वपूर्ण कारण हो। अधिकांश कपल्स शादी के 1 या 2 साल बाद फैमिली प्लानिंग करते हैं। बच्चे को जन्म देने के बाद अधिकांश महिलाएं अपना वजन कम करने की कोशिश नहीं करती।
from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Udm0LQ
via Latest News in Hindi
0 Comments