शादी यकीनन किसी भी लड़की के जीवन का एक सबसे बड़ा मोड़ होता है। इसके बाद लड़की की पूरी जिन्दगी ही बदल जाती है। ऐसे में जब घर में लड़की की शादी की बात चलती है तो उसके मन में कई तरह के सवाल व बातें आती हैं। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि शादी से पहले लड़कियां क्या सोचती हैं तो पढ़िए यह लेख-


advertisement:


शादी के बाद वैसे तो लड़का व लड़की दोनों पर ही नई जिम्मेदारियां आती हैं, लेकिन लड़की को अपेक्षाकृत अधिक जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पड़ता है।पहले अपने पार्टनर की जिम्मेदारी उठाना, उसके परिवार की जिम्मेदारी उठाना, फिर बच्चों की जिम्मेदारी उठाना और इसी में अपने पूरे जीवन को खर्च कर देना। इसलिए वह इस कशमकश में होती है कि वह सबकुछ ठीक तरह से कर पाएंगी या नहीं।

वहीं कुछ लड़कियां अपने करियर को लेकर भी परेशान रहती है। बहुत सी लड़कियों को शादी के बाद अपने करियर के साथ समझौता करना पड़ता है। ऐसे में लड़कियां यह भी सोचती हैं कि वह शादी के बाद सफलता की बुलंदियों को छू पाएंगी या नहीं।

कई लड़कियां ऐसी होती हैं, जिन्हें अपनी चीजें शेयर करना अच्छा नहीं लगता चाहे वो कुछ भी हो। लेकिन शादी के बाद पति के साथ कई बार मजबूरन चीजों को शेयर करना पड़ता है।

कई लोगों को शादी से पहले हमेशा इस बात का डर रहता है कि उनका होने वाला जीवनसाथी साथ देगा या नहीं। बता दें कि शादी का संबंध आधार और विश्वास के साथ.साथ प्यार का होता है। जो कि हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए बहुत जरुरी है।



from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OlUuqf
via Latest News in Hindi