जींद, 18 अगस्त (हप्र)
अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में सर चौधरी छोटूराम की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले कई लोगों व संस्थाओं को सम्मानित किया गया। राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी हरियाणा सहप्रभारी डॉ़ सुशील गुप्ता एवं प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने हरियाणा से भाईचारे को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह से दम तोड़ रही है। हर रोज महिलाओं के साथ घटनायें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि जींद में बिजली और पानी व्यवस्था नहीं है।

The post ‘खट्टर सरकार ने किया हरियाणा से भाईचारा खत्म’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30fAYkj
via Latest News in Hindi

0 Comments