सफीदों के पिल्लुखेड़ा में रविवार को बिजली उपकरण जलने के बाद सड़क जाम करते लोग। -निस

सफीदों,13 अगस्त (निस)
सफीदों के पिल्लुखेड़ा कस्बे मे कालवा-गोहाना रोड पर बिजली उपभोक्ताओं ने हाईवोल्टेज के कारण बिजली उपकरण जलने के विरोध में जाम लगाया। लोगों ने कहा कि हाईवोल्टेज आने के कारण लाखों रूपये की कीमत के बिजली उपकरण जल गये जिससे उनका काफी नुकसान हुआ है। दो घंटे के बाद बिजली निगम के अधिकारी राजेंद्र कुमार व पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
कालवा कालोनी के पवन कालवा, परमजीत कुंडू, राममेहर, वजीर, रणधीर और इंद्र ने बताया कि शनिवार रात को अधिक वोल्टेज आने के चलते लगभग 3 लाख लोगों का कहना है कि कालवा सड़क के किनारे रखा गया ट्रांसफार्मर पिछले एक सप्ताह से खराब है जिससे बिजली आपूर्ति में लगातार परेशानी हो रही है। जिससे ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही हैं। अभियंता रमेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर में खराबी की शिकायत पर संज्ञान लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दूसरा ट्रांस्फार्मर रख दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांस्फार्मर बदलने की शिकायत पहले उन्हें नहीं मिली थी।

The post हाईवोल्टेज से जले उपकरण, लोगों में आक्रोश appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Z5IQb1
via Latest News in Hindi

0 Comments