रेवाड़ी, 18 अगस्त (निस)
दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित गुरु रविदास मंदिर तोड़े जाने के विरोध में दलित समाज के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुये उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान हंसराज चौधरी ने कहा कि रविदास का मंदिर तोड़े जाने से समाज की भावना आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिये। जिला परिषद की चेयरमैन मंजूबाला ने कहा कि कुछ असमाजिक तत्व समाज के भाईचारे को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वाले लोगों ने कहा कि सरकार दोबारा गुरु रविदास मंदिर का निर्माण करे तथा जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। उन्होंने कहा ऐसा नहीं होने पर आगे बड़ा आंदोलन किया जायेगा। इस मौके पर प्रदर्शन करने वालों में क्षेत्र के भगत सिंह सांभरिया, विनीता यादव, अधिवक्ता कुसुम, लक्ष्मण सिंह जांगिड़ आदि शामिल रहे।

The post मंदिर तोड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30fAYRl
via Latest News in Hindi