गुरुग्राम के सोहना में कूड़ा उठान कार्य नहीं होने के कारण सड़कों पर फैला कूड़ा। -हप्र

गुरुग्राम, 18 अगस्त (हप्र)
कचरा निस्तारण के लिए पर्याप्त स्थान नहीं होने के कारण सोहना में कूड़े उठाने का कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे शहर की गलियां व सड़कें कूड़ाघर में तब्दील होने लगी हैं। पिछले कई दिनों से कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट्स पर ही पड़ा हुआ है। हालत यह है कि लोगों का सड़कों-गलियों से निकलना और घरों में रहना भी दुश्वार हो गया है। अधिकारी सोमवार को इस मामले का समाधान निकालने की बात कर रहे हैं।
सोहना के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से पिछले कई दिनों से कूड़े का उठान कार्य बंद है। ऐसे में कूड़ा कलेक्शन के लिए बनाए स्थान कूड़े से पटे हुये हैं। शहर में सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर से आमजन तो परेशान ही हैं साथ ही बीमारियां फैलने का काफी अंदेशा बना हुआ है। नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह ने बताया कि कूड़ा डंपिंग के लिए परिषद के पास कोई स्थान नहीं है। बंधवाड़ी जाने वाले कूड़े पर पहले ही रोक लगा दी गई।

The post सड़कें बनी डंपिंग जोन, कूड़े से लोग परेशान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Zd2CkG
via Latest News in Hindi

0 Comments