रेवाड़ी में रविवार को शव रखकर सड़क जाम करते ग्रामीण।- निस

रेवाड़ी, 18 अगस्त (निस)
घर से पशुओं का चारा लेने निकली महिला का शव संदिग्ध हालत में खेत में बरामद हुआ। शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम से सड़क वाहनों की लंबी कतार लग गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि महिला की हत्या कर शव को खेत में फेंका गया है। जाम की सूचना पाकर डीएसपी जमाल खान मौके पर पहुंचे लेकिन ग्रामीण हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोड पर डटे रहे। जमालपुर की 55 वर्षीय शकुंतला पत्नी बाबूलाल का शव शनिवार शाम को बाजरे के खेत में मिला था। बताया जा रहा है कि वह घर से पशुचारा लेने के लिए निकली थी। महिला के पति ने पत्नी की हत्या होने की आशंका जताई है। डीएसपी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

The post शव सड़क पर रख लोगों ने लगाया जाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30guhP4
via Latest News in Hindi

0 Comments