जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों पर चर्चा
गुरुग्राम, 18 अगस्त (हप्र)
मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा की कामयाबी को लेकर पार्टी ने रूपरेखा तैयार करनी शुरू कर दी है। यात्रा 27 अगस्त को पटौदी विधानसभा के रास्ते गुरुग्राम में प्रवेश करेगी और रात्रि ठहराव के बाद अगले दिन प्रस्थान करेगी। यात्रा को लेकर हरियाणा डेयरी विकास सहकारी प्रसंघ के चेयरमैन जीएल शर्मा ने तैयारियों का खाका खींचा। वहां भारद्वाज, बीपी गौड़, सुनील प्रकाश वर्मा, राजकिशन कौशिक, प्रेमराज वत्स, बस्ती राम प्रजापति, ओंकार खुराना व सुदेश वर्मा सहित काफी लोग मौजूद रहे।
The post जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों पर चर्चा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/30fBqiE
via Latest News in Hindi
0 Comments