प्रियंका की मोदी को चुनौती, हिम्मत है तो इन मुद्दों पर लड़िये आखिरी चरण के चुनाव

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गाँधी ने बुधवार को दिल्ली में एक रोडशो किया जिसमे उन्होंने पीएम मोदी को खुली चुनौती दे डाली| प्रियंका ने कहा की अगर आपमें हिम्मत है तो आखिरी दो चरणों के चुनाव आप जीएसटी और महिला सुरक्षा के साथ युवाओं से किये वादों पर चुनाव लड़िये|
ये बोलीं प्रियंका- दिल्ली में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि एक दिल्ली की लड़की आपको खुली चुनौती दे रही है| चुनाव के आखिरी दो चरण नोटबंदी पर लड़िए, जीएसटी पर लड़िए, महिलाओं की सुरक्षा पर लड़िए और उन वादों पर लड़िए जो आपने पूरे देश के नौजवानों से झूठे वादे किए और धोखा दिया उन पर लड़िए पता चल जाएगा| रोड शो के दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वांड्रा ने कहा कि उनकी स्थिति उन बच्चों की तरह है जो अपना होमवर्क नहीं करते हैं और स्कूल आते हैं| जब शिक्षक उनसे पूछते हैं तो वे कहते हैं क्या करूं, नेहरू जी ने मेरा परचा ले लिया| छुपा दिया| मैं क्या करूं इंदिरा जी ने कागज की कश्ती बना दी मेरे होमवर्क की ओर उसको पानी में डूबो दी|
आपको बता दें की प्रियंका ने ब्रम्हापुरी इलाके में उम्मिद्व्री शीला दीक्षित के समर्थन में रोड शो किया|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2vLgrGC
via Latest News in Hindi
0 Comments