तेज बहादुर यादव का नामांकन खारिज किये जाने की शिकायत की जांच होने वाली है। नामांकन खारिज होने के बाद सीमा सुरक्षा बल से बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर यादव ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

इस मामले की सुनवाई करते हुए उच्‍चतम न्‍यायालय ने आज निर्वाचन आयोग को सीमा सुरक्षा बल से बर्खास्‍त जवान तेज बहादुर यादव का नामांकन खारिज किये जाने की शिकायत की जांच करने को कहा है।

तेज बहादुर ने वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन रद्द किये जाने पर न्‍यायालय में शिकायत की थी। प्रधान न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति रंजन गोगोई की अध्‍यक्षता वाली पीठ ने निर्वाचन आयोग के वकील से कल तक इस बारे में जबाव देने को कहा है।

यह भी पढ़ें:पिता का अंतिम संस्कार पूरा करके शख्स सीधे पहुंचा मतदान करने पोलिंग बूथ



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2H5MBCe
via Latest News in Hindi

0 Comments