आम आदमी पार्टी ने PM नरेन्‍द्र मोदी से सवाल किया है कि वे राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली को पूर्ण राज्‍य का दर्जा क्‍यों नहीं देते? मीडिया के साथ बातचीत में मुख्‍यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविन्‍द केजरीवाल ने कहा कि पूर्ण राज्‍य से ही शहर की झुग्‍गी बस्तियों और अनधिकृत कॉलोनियों की स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी।

उन्‍होंने कहा कि अगर उनकी पार्टी चुनाव जीतेगी तो अनधिकृत कालोनियों और झुग्‍गी-झोंपड़ी बस्तियों में सुधार के लिए काम करेगी। पूर्ण राज्‍य का दर्जा कैसे छूट सकता है। हम भुक्‍तभोगी है। मेरी कोई प्राइयोरिटी नहीं है पूर्ण राज्‍य की। दिल्‍ली के लोगों की प्राइयोरिटी है पूर्ण राज्‍य। दिल्‍ली के लोग देख रहे हैं कि किस तरह से 70 साल से पीस रहे हैं। उनको सेकंड क्‍लास सिटीजन का दर्जा मिल रहा है।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2YbTusz
via Latest News in Hindi

0 Comments