देश के नौजवानों और किसानो ने दिया है “चौकीदार चोर है” का नारा: राहुल गाँधी

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी अपने हर एक भाषण में कम से कम दो बार चौकीदार चोर है के नारे जरूर लगवाते हैं| इसके बाद इस नारे की चर्चा होने लगी और अब राहुल ने खुद बताया की ये नारा आखिर आया कहाँ से है| राहुल ने कहा की चौकीदार से देश के किसानो और नौजवानों को धोखा दिया है और ये नारा वही से आया है|
ऐसे हुई शुरुआत– एमपी के भिंड में बुधवार को एक चुनावी सभा के दौरान राहुल ने इस नारे की उत्पत्ति स्थल के बारे में कहा| राहुल गांधी ने कहा, मीडिया के लोगों ने मुझसे पूछा कि ‘चौकीदार चोर है’ का नारा कहां से आया, ये कांग्रेस के किस नेता ने दिया है? तो मैंने उन्हें बताया कि छत्तीसगढ़ में एक रैली के दौरान मैंने कहा कि चौकीदार ने दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, अकाउंट में पैसे डालने का वादा किया था लेकिन क्या ऐसा हुआ तो जवाब में कुछ युवाओं ने कहा ‘चोर है’| मैंने उनसे पूछा कि उन्होंने क्या कहा? उन्होंने कहा, ‘ चौकीदार चोर है’| इसके बाद ये नारा तल निकला| राहुल ने इसके अलावा कहा की मैं झूठे वादा करना नहीं चाहता और ना ही कभी ऐसा किया है| मैं झूठे वादे करने से पहले मर जाना पसंद करूँगा| हमारे घोषणापत्र में लिखी हर एक बात का अम्ल किया जाएगा|
आपको बता दें की लोकसभा चुनावों के लिए राहुल गाँधी आये दिन चुनावी सभाएं कर रहे हैं|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JaWim3
via Latest News in Hindi
0 Comments