मोदी ने फिर दोहराया, अगले पांच सालों में जेल पर होंगे रॉबर्ट वाड्रा

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा को लेकर पीएम मोदी ने एक बड़ा बयान दिया है| मोदी ने हरियाणा में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा बीते पांच सालों में किसानो की जमीन लूटने वाले को मैं कोर्ट तक ले आया हूँ और अब जेल में भी डालूँगा|
कश्मीर मुद्दे पर बोले- कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए मोदी ने कहा कि, कांग्रेस कह रही है कि, अगर दिल्ली में उसकी सरकार बनी तो, जम्मू-कश्मीर समेत जो हिंसा वाले इलाके हैं, वहां तैनात सैनिकों से, उनका विशेष अधिकार छीन लिया जाएगा| यानि जो पत्थरबाज है, जो आतंकवाद के समर्थक हैं, उनको खुली छूट देने का सार्वजनिक रूप से बोल रही है| भारत माता की जय बोलने पर ऐतराज जताने वाली कांग्रेस अब देशद्रोह का कानून हटाने की भी बात कह रही है| कांग्रेस चाहती है कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को, भारत को गाली देने वालों को, तिरंगे का अपमान करने वालों, नक्सलवादियों के समर्थकों को खुली छूट मिले| मोदी ने कहा की पहले के समय में आये दिन पाकिस्तानी सैनिक हमारे सैनिको के साथ बर्बरता करते थे लेकिन दिल्ली में बैठी सरकार महज खत लिखती थी| अब ऐसा नहीं होता है और उन्हें पूरा जवाब दिया जाता है| इसके अलावा मोदी ने कांग्रेस की कर्जमाफी, न्याय योजना समेत कई मुद्दों पर हमला किया|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2JqVh8S
via Latest News in Hindi
0 Comments