नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी मार्लेना ने गुरुवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की जिसमे वो रोने लगीं| आतिशी के साथ दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे| आतिशी ने इस दौरान कहा की मैंने कभी सोचा नहीं था की गौतम गंभीर इतना गिर जायेगे| पहले जब वो मैदान में रहते थे तो हम उनके चौका लगाने पर खुश हो जाते थे|

बंटवाए गलत पर्चे– आतिशी ने कहा की गौताम ने पूर्वी दिल्ली में पर्चे बंटवाए हैं की आतिशी मिक्स ब्रीद का सबसे अच्छा उदाहरण हैं| प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आतिशी ने आरोप लगाया कि गौतम गंभीर चुनाव में कितना गिर सकते हैं| ये उन्होंने और उनकी पार्टी ने दिखा दिया है| ये पर्चा है| बीजेपी और गौतम गंभीर जी ने पूरे लोकसभा में इसे बंटवाया है| इसपर मनीष सिसोदिया ने भी ट्वीट कर इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी| मनीष सिसोदिया का कहना कि गौतम गंभीर जब विपक्षी टीम के खिलाफ चौके छक्के लगाते थे तो हम इनके समर्थन में तालियां बजाते थे लेकिन हमने सपने में भी नहीं सोचा था कि गौतम गंभीर चुनाव जीतने के लिए इतना नीचे गिर जाएंगे|

आपको बता दें की इस मामले पर आप अध्यक्ष केजरीवाल ने भी हमला किया और कहा था की गौतम इतना नीचे गिर जायेगे मैंने सोचा नहीं था| 




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VqouYP
via Latest News in Hindi

0 Comments