नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी ने गुरुवार को यूपी के प्रतापगढ़ में एक आमसभा को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा की मोदी जैसा कमजोर और कायर प्रधानमंत्री मैंने आज तक नहीं देखा| बड़े प्रचार प्रसार और टीवी में आने से आपके अंदर राजनीतिक शक्ति नही आती|

सुनना छोडिये, जवाब नहीं देते– प्रियंका ने कहा कि, राजनीतिक शक्ति वो होती है, जो ये माने कि जनता सबसे बड़ी है| जनता की बात सुनने की शक्ति, जनता की समस्याओं को सुलझाने की शक्ति, आलोचना सुनने की शक्ति, विपक्ष दलों की बात सुनने की शक्ति| लेकिन ये पीएम आपकी बात सुनना छोड़िए, आपको जवाब नहीं जानाते| प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, जब आपके प्रत्याशी आपके बीच आए तो ये जरूर पूछिए की 5 साल में हमारे लिए क्या किया? 5 साल पहले जब भाजपा की सरकार बनी तो वादा किया था कि 15 लाख रुपए देंगे| क्या आपको दिए गए? इन्होंने कहा था कि 2 करोड़ रोजगार देंगे, उसके बजाय 5 करोड़ रोजगार घटा दिए, आपसे कहा था नोटबन्दी से कालाधन वापस आएगा, कोई कालाधन वापस नही आया, आपको इस सरकार ने धोखा दिया है|

आपको बता दें की इसके अलावा प्रियंका गाँधी ने मोदी को किसानो की कम आमदनी, यूपी में आवारा पशु जैसे मुद्दों पर घेरा|





from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2DXTDZ4
via Latest News in Hindi

0 Comments