नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव जैसे जैसे खत्म होने को है वैसे-वैसे नेताओं में जुबानी जंग तेज होने लगी है| ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लेकर लोकतंत्र के थप्पड़ की बात कही थी जिसका जवाब मोदी ने दिया है| मोदी ने कहा की दीदी मुझे थप्पड़ मारना चाहती हैं लेकिन वो मेरे लिए आशीर्वाद बन जाएगा क्योकि मैं आपको दीदी कहता हूँ|

ममता पर हमला– एक बार फिर एयर स्ट्राइक को लेकर पीएम मोदी ने ममता बनर्जी पर हमला बोला और कहा, ‘दीदी के दिल में घुसपैठियों के लिए, विदेशी कलाकारों के लिए ममता है| लेकिन हमारे आदिवासी युवा, हमारे वीर सपूतों के लिए ममता नहीं है| जब हमारे सपूतों ने पाकिस्तान के आतंकियों को घर में घुसकर मारा, तो दीदी ने आतंकियों की लाशें दिखाने की मांग की|’ पीएम मोदी ने कहा कि ममता दीदी ने पहले बंगाल को अपनी सत्ता के नशे में बर्बाद किया| अब वो बंगाल को अपनी सत्ता जाने के डर से और तबाह करने पर तुल गई हैं| उन्हें मां-माटी-मानुष की नहीं, सिर्फ अपने हितों, अपनी कुर्सी, अपने भतीजे, अपने टोलाबाजों की परवाह है|

आपको बता दें की ममता बनर्जी ने कहा था की जब मोदी बंगाल आये और मुझे टोल कलेक्टर बोलने लग गए तो मैं उन्हें लोकतंत्र का तेज तमाचा मारना चाहती थी|  




from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VdJ0qy
via Latest News in Hindi

0 Comments