अमरिंदर सिंह का बड़ा बयान, मैं आर्मी में था तो सौ से अधिक बार हुई सर्जिकल स्ट्राइक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के दौरान एक बार फिर से सर्जिकल स्ट्राइक का मुद्दा गरमा गया है| आये दिन बीजेपी नेता इसे लेकर बोलते रहते हैं और अब कांग्रेस भी इसके बारे में कह रही है| पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा की जब मैं सेना में था तब सौ से अधिक बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थी लेकिन तब हम इसे क्रॉस बॉर्डर रेड कहते थे| अब बीजेपी ने इसका नाम बदल दिया है|
नहीं लिया क्रेडिट– कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि वह भारतीय सशस्त्र बलों और फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहुत आभारी है| उन्होंने दूसरों को श्रेय दिया लेकिन यहां यह आदमी कह रहा है कि ‘मैंने किया है’| आप कौन हो भाई, यह आपकी सेना नहीं है, यह भारतीय सेना है|’ कैप्टन अमरिंदर ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी के मंत्रियों को राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले पर जानकारी नहीं है| लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि परिणाम आएंगे तो यूपीए-3 सरकार बनाएगी| सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला| उन्होंने कहा कि 1947 में कौन पीएम था? 1962 में, कौन पीएम था? इसी तरह, 1965 और 1971 में, कौन पीएम था? हमने पाकिस्तान को विभाजित किया| इंदिरा गांधी ने ऐसा किया था, लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि ‘मैंने इसे किया है|’
आपको बता दें की अमरिंदर सिंह पहले सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Hae7hX
via Latest News in Hindi
0 Comments