प्रत्येक बूथ पर 2-2 ईवीएम
अंबाला शहर, 11 मई (हप्र)
आज होने वाले मतदान में अंबाला संसदीय क्षेत्र में प्रत्येक बूथ पर 2-2 इलेक्ट्रानिक वोटंग मशीन (इवीएम) स्थापित की जाएंगी जबकि वीवी पैट एक ही रहेगी। चुनावी प्रचार में कुल 1846727 मतदाता 18 प्रत्याशियों के भाग्य का निर्धारण करेंगे। संसदीय सीट पर 984077 पुरुष तथा 862620 महिला मतदाता व थर्ड जेंडर 30 मतदाता हैं। चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न करवाने को लेकर असामाजिक तत्वों, अवैध शराब एवं अवैध हथियार आदि गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। लोकसभा चुनाव का सारा दारोमदार कल होने वाले मतदान पर निर्भर रह गया है। परंपरागत रूप से मुख्य मुकाबला भाजपा के रतन लाल कटारिया तथा कांग्रेस की कुमारी शैलजा में है। अंबाला सुरक्षित संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंर्तगत 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें कालका, पंचकूला, नारायणगढ़, अंबाला छावनी, अंबाला शहर, मुलाना, सढ़ौरा, जगाधरी, यमुनानगर हैं। अंबाला संसदीय क्षेत्र में 18 प्रत्याशी मैदान में हैं।
The post प्रत्येक बूथ पर 2-2 ईवीएम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2LFGie2
via Latest News in Hindi
0 Comments