चंडीगढ़, 11 मई (ट्रिन्यू)
राहुल गांधी की शुक्रवार को हुई रैली में अनदेखी से दलित समाज के लोग खफा हैं। कांग्रेस कॉलोनी सेल के उप चेयरमैन संजीव राही ने शनिवार को एक पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पार्टी पर दलितों की अनदेखी करने के आरोप लगाए व कहा कि पार्टी में दलितों को उचित मान-सम्मान नहीं मिल पा रहा है जिसमें वह ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इसलिए वे 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव का बायकॉट करेंगे। उन्होंने कहा कि 10 मई को राहुल गांधी ने अपने 25 मिनट के संबोधन में दलितों के मुद्दों को लेकर एक लाइन तक नहीं बोली। कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में भी दलितों के हित व मुद्दों को लेकर कुछ भी जिक्र नहीं किया। एससी विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय हंस ने भी कहा कि चंडीगढ़ में कुल मतदाता 7 लाख है जिनमें से 80 फ़ीसदी मतदाता दलित समाज से हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस रैलियों में भीड़ दिखाने के लिए दलितों का इस्तेमाल करती है, लेकिन उनके हितों की हमेशा अनदेखी करते आई है। इन नेताओं का कहना था कि दलित समाज अब जागरूक हो चुका है और अब राजनीतिक दलों के हाथों की कठपुतली नहीं बनेगा। आने वाले चुनावों में इनका बहिष्कार किया जाएगा।

 

The post चुनाव के बहिष्कार की घोषणा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VWedTx
via Latest News in Hindi

0 Comments