पंचकूला, 11 मई(ट्रिन्यू)
चुनाव खर्च पर्यवेक्षक डाॅ. मनदीप सिंह ने कहा कि कोई भी राजनैतिक दल मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं के लिये जलपान की व्यवस्था नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि वीडियो वीविंग टीमों के माध्यम से ऐसी सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी और यदि इस तरह का कोई मामला पाया गया तो जलपान के खर्च को सम्बधित प्रत्याशी के चुनावी खर्च में शामिल किया जायेगा। इसके अलावा आचार संहिता के उल्लघंन के नियमों के तहत भी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। डाॅ. मनदीप सिंह आज लोक निर्माण विभाग विश्राम गृृह में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

 

The post जलपान भी चुनावी खर्च में होगा शामिल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VZWhro
via Latest News in Hindi

0 Comments