शांतिपूर्वक मतदान के लिये पुख्ता इंतजाम
पंचकूला, 11 मई (ट्रिन्यू)
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डा. बलकार सिंह ने कहा कि जिला में सामान्य मतदाताओं के साथ-साथ दिव्यांग मतदाता के लिये मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध किये गये हैं। उन्होंने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं के लिये मतदान केंद्रो पर 81 व्हील चेयर उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके अलावा मोरनी क्षेत्र के दुर्गम इलाको में दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिये रेडक्रास के 6 आरोग्य वाहन परिवहन सुविधा उपलब्ध करवायंेगे। उपायुक्त ने यह जानकारी आज जिला सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि 12 मई को कालका व पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों के 376271 मतदाता मतदान करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदान का समय प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 171030 है, जिसमें 90700 पुरुष व 80318 महिला तथा 12 किन्नर (थर्ड जैंडर) मतदाता हैं। इसी प्रकार पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 205173 है, जिनमें 108926 पुरुष व 96240 महिला व 7 किन्नर (थर्ड जैंडर) मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 711 सर्विस वोटर हैं, जिनमें 660 सैनिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मतदान के लिये जिला में 254 भवनों में 410 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि कालका विधानसभा क्षेत्र में 213 तथा पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 197 मतदान केंद्र स्थापित किये गये हैं। मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी, शौचालय इत्यादि सुविधाए उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने बताया कि जिला में 36 भवनों पर 86 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील तथा 19 भवनों में 31 संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान करके वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रो पर बारीकी से नजर रखी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में मतदान संबंधी किसी समस्या के बारे में विधानसभा स्तर के अथवा जिला स्तर के नियंत्रण कक्ष पर जानकारी दी जा सकती है। यह नियंत्रण कक्ष प्रातः 6 बजे से मतदान प्रक्रिया पूरी होने पर काम करेंगे।
The post शांतिपूर्वक मतदान के लिये पुख्ता इंतजाम appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2LFGlXg
via Latest News in Hindi
0 Comments