अमित शाह की हुंकार, “जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है”

नई दिल्ली: लोकसभा चुनावों के साथ एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठने लगा है और इसका जिक्र नेताओ के भाषण में देखने को मिल रहा है| बुधवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में अमित शाह के भाषण के दौरान यही झलक दिखी| अमित शाह ने नारा लगाते हुए कहा की “जहाँ हुए बलिदान मुखर्जी, वो कश्मीर हमारा है, वो सारा का सारा है”|
कांग्रेस को घेरा– शाह ने अपने भाषण में कहा की “इर स्ट्राइक के बाद देश में माहौल बदल गया है| देश के हर एक इंसान के आँखों में गरब है लेकिन दो जगह मातम मना हुआ है| एक पकिस्तान और दूसरा कांग्रेस, ये दोनों दुखी हैं| कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा है की देशद्रोह का कानून खत्म करेंगे लेकिन हम बता दें की बीजेपी ऐसा होने नहीं देगी”| शाह ने कहा की “कांग्रेस ने हमेशा ही जम्मू-कश्मीर से सौतेला विरोध किया है| विकास की धारा यहाँ तक पहुचने नहीं पाई लेकिन बीजेपी ने ऐसा नहीं किया| जब कांग्रेस की सरकार थी तब जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए महज 98 हजार करोड़ रुपये मिलते थे लेकिन जब हमारी सरकार आई तब हमने 2 लाख 74 हजार 114 करोड़ रुपये जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए दिया| हमने जम्मू के साथ कभी भी सौतेला व्यव्हार नहीं किया और हमेशा इस राज्य में विकास करना चाहा| शाह ने कहा की मोदी-मोदी के नारों से ये पता चलता है की देश ने एक बार फिर से अपना प्रधानमंत्री चुन लिया है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2CZHIcA
via Latest News in Hindi
0 Comments