कांग्रेस ने घोषणापत्र नहीं, बल्कि झूठो का पुलिंदा जारी किया है: पीएम मोदी

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव पास आने के साथ साथ सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई हैं| बुधवार को पीएम मोदी ने अरुणाचल के पासीघाट में एक आमसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के घोषणापत्र को झूठों का पुलिंदा बता डाला| मोदी ने कांग्रेस के ऊपर कई बड़े हमले किये|
ये बोले मोदी- पीएम मोदी ने अपने उद्बोधन में कहा की “आपके प्यार और आशीवार्द का परिणाम है की आज अरुणाचल विकास के रास्ते में चल रहा है| हम अरुणाचल के गांवो में सड़क, बजली, पानी पर काम आपके आशीर्वाद की वजह से कर पाए हैं”| मोदी ने कहा की “हम अरुणाचल को एशिया का गेटवे बनाना चाहते हैं और यह होकर रहेगा| यहाँ पर आज शिक्षा, स्वास्थ से जुड़े कई सारे संसाधन तैयार हो रहे हैं”| वही मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा की “यह चुनाव झूठ और सच के बीच है| एक तरफ मजबूत इरादों के साथ काम करने वाली सरकार है तो वही दूसरी तरफ नामदारों की फ़ौज है जिन्होंने हमेशा से अरुणाचल की उपेक्षा की है| आपका ये चौकीदार दिन-रात मेहनत करके देश के लिए काम कर रहा है लेकिन कांग्रेस का ऐसा विचार नहीं है| कांग्रेस ने अलगाववाद को बढाने और देश के खिलाफ बोलने वालो के लिए एक प्रोत्साहन कानून बनाने की बात कही है”|
जाहिर है की पीएम मोदी ने अपने इस भाषण के जरिये जमकर कांग्रेस और उसके द्वारा जारी किये गए घोषणापत्र को घेरा है|
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VtSS0i
via Latest News in Hindi
0 Comments