जयपुर: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने विधानसभा चुनावों के दौरान ये वादा किया था की पैराशूट से आने वाले लोगो की रस्सी वो खुद काटेंगे और किसी भी पैराशूट उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया जाएगा| ऐसा ही कुछ राहुल गाँधी ने लोकसभा चुनावो के लिए भी कहा था लेकिन अब उनके वादे हवा-हवाई होते दिखाई दे रहे हैं| पार्टी ने 25 में से 4 लोकसभा सीटों पर पैराशूट उम्मीदवार उतारे हैं|


advertisement:


इन सीटों में उतारे उम्मीदवार– जिन चार सीटों में पैराशूट उम्मीदवार उतारे हैं उसमे अजमेर, झालवाड़-बारां, बाड़मेर और बीकानेर शामिल है| झालवाड़-बारां में कांग्रेस ने बीजेपी से आये प्रमोद शर्मा को टिकट दिया है| प्रमोद शर्मा ने जिंदगीभर बीजेपी की सेवा की और वही रहे लेकिन बीते विधानसभा चुनावों के समय वो कांग्रेस में आ गए और पार्टी ने उन्हें लोकसभा का टिकट दे दिया| वही बीकानेर लोकसभा सीट से पूर्व आईपीएस अधिकारी मदन मेघवाल को टिकट दिया है| मदन मेघवाल विधानसभा चुनावों के दौरान पार्टी में शामिल हुए थे| इसके अलावा अजमेर लोकसभा सीट से पूर्व मंत्री बीना काक के दामाद रिजू झुनझुनवाला को टिकट दिया है| वो ये बड़े उद्योगपति हैं और कांग्रेस ने उनका कभी कोई मतलब नहीं रहा और ना ही सक्रिय रहे| वही बाड़मेर लोकसभा सीट से कांग्रेस ने मानवेन्द्र सिंह को टिकट दिया है जो की विधानसभा चुनावो के दौरान कांग्रेस में आये थे|

तो जाहिर है की राहुल गाँधी अब खुद के कहे हुए वादों से मुकर रहे हैं| इन प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने की अच्छी खासी चर्चा है|



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2D1SvD8
via Latest News in Hindi

0 Comments