शरद पवार ने कहा है कि मोदी निजी हमले कर रहे हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा। शरद पवार पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि उनकी पार्टी पर से पकड़ ढीली हो रही है और पारिवारिक कलह से पार्टी कमजोर पड़ गई है।


advertisement:


इसके बाद एक जनसभा में पवार ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए कहा – ‘मोदी जहां भी जा रहे हैं वहां निजी हमले कर रहे हैं। लेकिन मैं ऐसा नहीं करुंगा। निजी आलोचना हमारी संस्कृति में उचित नहीं बैठती।’ साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को राकांपा में पारिवारिक कलह के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा कि मोदी अपनी सरकार की विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए प्रतिद्वंद्वियों पर हमले कर रहे हैं।



from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VpNF9H
via Latest News in Hindi

0 Comments