नागरिकता संशोधन विधेयक का कभी समर्थन नहीं करेगी कांग्रेस

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नगालैंड के दीमापुर में एक रैली में कहा है कि अगर उनकी पार्टी केन्द्र में सत्ता में आयी तो वह दशकों पुरानी नगा राजनीतिक समस्या के समाधान के प्रयास करेगी। इससे पहले कालियाबोर में एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नागरिकता संशोधन विधेयक का कभी समर्थन नहीं करेगी क्योंकि यह असम के लोगों के हितों के खिलाफ है।
राहुल गाँधी ने यह भी कहा कि देश के बीस प्रतिशत गरीब परिवारों को सालाना 72 हजार रुपये दिया जायेगा।
20 प्रतिशत परिवार हिन्दुस्तान के 12 हजार रूपए प्रति महीना से कम कमाते हैं। जैसे ही हमारी सरकार बनेगी हम इन सब लोगों के नाम एक लिस्ट में डालेंगे और इन सब परिवारों के बैंक अकाउंट में हर साल हिन्दुस्तान की सरकार 72 हजार रूपए डालेगी।
from देश – Navyug Sandesh http://bit.ly/2Vtld74
via Latest News in Hindi
0 Comments