मिट्टी की नमी बताएगी मौसम का हाल
कार्तिक
जल्दी ही मिट्टी की नमी का अंदाजा लगाकर मौसम और उसके बाद के हालात के बारे में सटीक अनुमान लगाया जा सकेगा। इसमें उपग्रह तकनीक का सहारा लिया गया है। नमी और तापमान के आंकड़ों को जमा कर बारिश की विभीषिका का अंदाजा लगाया जाएगा।इसके जरिये किसी क्षेत्र विशेष में तूफान के प्रभावों के बारे में पहले ही बता दिया जाएगा। असल में तेज बारिश के बाद मिट्टी की खासियत से ही उस इलाके में बाढ़ या पानी के जमाव का अंदाजा लगता है। इसी तकनीक के जरिये वैज्ञानिक जल्दी ही सटीक जानकारी देंगे और बाद के प्रभावों से बचा जा सकेगा। आईआईटी भुवनेश्वर और एनआईटी राउरकेला के वैज्ञानिक पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सहयोग से इस काम में जुटे हैं।
The post मिट्टी की नमी बताएगी मौसम का हाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2Dr9rDd
via Latest News in Hindi
0 Comments