कामकाजी महिलाएं
फैमिली मैनेजमेंट किसी कला से कम नहीं। खासकर कामकाजी महिलाओं के लिये। वैसे हाउसवाइफ भी दिन भर खटती रहती हैं, ऐसे में कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से यह कला सीखी जा सकती है। ताकी आपका परिवार खुश और स्वस्थ रहे।
बातचीत
परिवार से संबंधित हर विषय पर हर सदस्य से बात ज़रूर करें, यहां तक कि बच्चों से भी. इससे आपको उनकी परेशानियों व उम्मीदों के बारे में ठीक से पता चल सकेगा और आप अपनी बात भी उनको बेहतर तरी़के से समझा सकेंगी।
टाइम निकालें
परिवार को समय और अटेंशन देना सबसे ज़रूरी है। इससे उन्हें यह महसूस होगा कि वो आपकी ज़िंदगी का अहम् हिस्सा हैं। उन्हें प्रोत्साहित करना, बात करना और उनकी बात सुनना बेहद ज़रूरी है।
ज़िम्मेदारियों का बंटवारा
काम का बंटवारा करने से आपका भी काम हल्का हो जाएगा और सभी को अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास भी होगा. यहां तक कि बच्चों को भी इसमें शामिल करें। यह ज़रूर ध्यान रहे कि सभी को उनकी क्षमता व पसंद-नापसंद के अनुसार ही काम दें।
टिप्स
0 परिवार की फाइनेंशियल ज़रूरतों पर चर्चा करके सेविंग्स और ख़र्च का बजट तैयार करें।
0 हेल्दी स्नैक्स स्टोर करें और हफ्ते भर का मील भी संडे को ही प्लान कर लें।
0 घर की क्लीनिंग के लिए भी दिन व ड्यूटी तय करें। बच्चों को भी काम बांटें।
0 अपनी क्षमताओं और अपेक्षाओं के प्रति सतर्क रहें। अति महत्वाकांक्षाएं न पालें, इससे आप छोटी-छोटी खुशियों को भी अनुभव नहीं कर पाएंगी।
The post कामकाजी महिलाएं appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2DB4WpV
via Latest News in Hindi
0 Comments