अलका कौशिक
दक्षिण भारत की रसोइयों में करीब हजार साल से इडली की सैकड़ों किस्मों को तैयार करने की परंपरा पोसती आयी हैं औरतें। जाने किसने, कब ईजाद की थी इडली मगर इसका पहला जिक्र कन्नड़ साहित्य में 10वीं सदी में मिलता है। फूड हिस्‍टॉरियन इसकी जन्मस्थली इंडोनेशिया मानते हैं जहां चोलवंशीय राजाओं की रसोइयों में इसे पकाने वाले भारतीय रसोइये अपने साथ इसकी रेसिपी लेकर हिंदुस्‍तान लौटे थे। कुछ विद्वान दक्षिण में बसने वाले अरब सौदागरों को इडली का श्रेय देते है। कन्फ्यूज़न जो हो, इतना तो तय है कि इडली आज पूरे हिंदुस्तान में घरों, कैंटीनों, रेस्तराओं, होटलों तक में नाश्ते की मेजों पर विराजती है।
सामग्री- 2 लोगों के लिए
रवा (सूजी) – 1 कप
दही – ½कप
काजू – ¼ कप बारीक कटे हुए
राई – 1 टी स्‍पून (तड़के के लिए)
धुली उड़द दाल – 1 टी स्‍पून (तड़के के लिए)
पालक (गरम पानी में 2 मिनट भिगोकर छान लें) – 1 कप
बेकिंग सोडायाफ्रूट सॉल्‍ट–1 टी स्‍पून
नींबू रस –½ टेबल स्‍पून
अदरक –½ इंच
लहसुन – 2 फांके
हरी मिर्च – 1 या 2 (मनमाफिक)
वेजीटेबल ऑयल- 2 टेबल स्‍पून
विधि: सूजी(रवा) में दही और पानी मिलाकर गाढ़ा मिश्रण बना लें। इसे 10 मिनट के लिए ढककर अलग रखें।
ब्‍लैंच्‍ड पालक, अदरक, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को ग्राइंडर में बारीक पीस लें। अब इस मिश्रण को रवा-दही वाले मिश्रण में मिलाएं।
तड़का तैयार करने के लिए-
चम्‍मच ऑयल गरम करें
इसमें राई या सरसों मिलाकर चटका लें, काजू और उड़द की दाल मिलाकर ब्राउन होने तक चलाते रहें
इस सामग्री को रवा-दही वाले मिश्रण में ऊपर से डालकर अच्‍छी तरह सारी सामग्री मिला लें
इडली स्‍टीम करने के लिए
0 आखिर में नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर चलाएं। अब आपका इडली बैटर तैयार है
0 पूरे मिश्रण को इडली बनाने लायक गाढ़ा रखें, अगर ज्‍यादा गाढ़ा हो तो पानी मिला लें
0 इडली मोल्‍ड की सतह पर हल्‍का ऑयल लगाकर खांचों में इडली बैटर रखें
0 स्‍टीमर या कुकर में इस मोल्‍ड को रखकर 10 मिनट पकाएं (याद रखें, कुकर के ढक्‍कन पर सीटी नहीं लगानी)
0 आपकी हरी-भरी, मुलायम इडलियां तैयार है। इन्‍हें नारियल चटनी और सांभर के साथ गरमा-गरम परोसें।
0 आप चाहें तो सूजी की बजाय चावल और उड़द की दाल का खमीर चढ़ा बैटर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं।

The post हरी-भरी इडली appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून http://bit.ly/2VYezFY
via Latest News in Hindi

0 Comments