मां बनना भले ही एक स्त्री के लिए सुखद अहसास हो लेकिन इस दौरान स्त्री को कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ती है। समय-समय पर उसमें होने वाले हार्मोनल बदलाव कई तरह की समस्या पैदा करते हैं। बालों का झड़ना भी इसी में से एक है। अगर आप गर्भावस्था में अपने बालों का ख्याल रखना चाहती हैं तो इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें-


advertisement:


प्रेग्नेंसी में आपके बाल ज्यादा न टूटें, इसलिए बालों में चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही गीले बालों में कंघी करने से बचना चाहिए।

बालों को ड्रायर से सुखाने की बजाय प्राकृतिक रूप से सूखने दें। ड्रायर से सुखाने पर बाल कमजोर होते जाते हैं।

प्रेग्नेंसी में कई तरह के हार्मोन्स की वजह से बालों की सेहत प्रभावित होती है। ऐसे में उनकी क्वालिटी और थिकनेस पर भी असर पड़ता है। इनसे बचने के लिए रेगुलरली अपने बालों को ट्रिम करते रहें। साथ ही डाइट पर भी पूरा ध्यान दें।

बालों को हफ्ते में कम से कम दो बार धोने की कोशिश करें। इसके लिए हर्बल शैंपू और कंडिशनर का इस्तेमाल करें तो ज्यादा बेहतर होगा। प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह के केमिकल के प्रयोग से बचना चाहिए।

बालों को अतिरिक्त पोषण देने के लिए आप एग व्हाइट में 3 चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर हेयर मास्क बना सकती हैं। इससे आपके बालों को पूरा पोषण मिलता है और स्कैल्प भी सेहतमंद रहता है।

मेथी हेयर फाल से निजात दिलाने का सबसे सफल नुस्खों में गिना जाता है। इसके लिए थोड़ी सी मेथी को पानी में भिगोकर रख दें और रात भर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह पानी को छानकर उससे बाल धोएं और दो घंटे बालों को ऐसे ही रहने दें। इससे बालों से डैंड्रफ काफी मात्रा में गायब हो जाएंगे।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2VvVNWf
via Latest News in Hindi

0 Comments