गर्मियां आते ही ऑयली स्किन के लिए परेशानी खड़ी होती है। इस मौसम में गर्मी व पसीने के कारण स्किन से अधिक ऑयल रिलीज होता है, जिससे स्किन हमेशा ही स्किन चिपचिपी रहती है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो आप इन टिप्स को अपनाकर इस समर खुद को ऑयलफ्री रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-


advertisement:


गर्मियों में किसी अच्‍छे और जेंटल फेसबॉश से दिन में कम से कम दो बार चेहरे को धोएं। इससे आपके चेहरे से अतिरिक्‍त ऑइल हट जाएगा और आपकी त्वचा खिली-खिली नजर आएगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि चेहरा धोने के लिए आप मिनरल वाटर का प्रयोग करें। इससे आपके चेहरे से अतिरिक्‍त सेबम निकल जाता है और आपकी स्किन ड्राई भी नहीं होती।

जिन लोगों के चेहरे पर हमेशा ही ऑयल रहता है, उन्हें अपने साथ ब्लॉटिंग पेपर कैरी करना चाहिए। जब भी आपको चेहरे पर अधिक ऑयल महसूस हो तो ब्‍लॉटिंग पेपर से चेहरे को पोछें। इससे अतिरिक्‍त ऑइल हटने के साथ-साथ आपको फिर से रिफ्रेशिंग फील होगा।

गर्मियों में स्किन से ऑइल कम करने के लिए मुल्‍तानी मिट्टी का फेसपैक सबसे बेहतर ऑप्‍शन है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के अतिरिक्त ऑयल को दूर करने का काम करती है। इसे हफ्ते में कम से कम एक बार जरूर लगाएं। हो सके तो इसमें थोड़ा सा शहर और गुलाब जल भी मिक्‍स कर लें।

हमारे खानपान का हमारी स्किन पर भी काफी प्रभाव पड़ता है। अधिक शुगर और फैट वाली चीजों को गर्मियों में अवॉइड करें। ऐसी चीजें अधिक खाएं जिनमें एंटी ऑक्‍सीडेंट्स और ओमेगा 3 फैटी एसिड अधिक हों।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2D1STRX
via Latest News in Hindi

0 Comments