गर्मी के मौसम में जब स्किन केयर की बात होती है तो सबसे पहले दिमाग में सनस्क्रीन का नाम आता है। दरअसल, इस मौसम में जब सूरज की तपिश काफी अधिक होती है तो उसकी हानिकारक किरणों से स्किन की रक्षा करता है। चूंकि आजकल मार्केट में कई तरह के सनस्क्रीन मौजूद हैं, इसलिए इसे खरीदते समय अपनी स्किनटोन का ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो आपके लिए ही परेशानी खड़ी हो सकती है।


advertisement:


गर्मी के मौसम में ऑयली स्किन को काफी परेशानी होती है। अगर आपकी स्किन भी ऐसी है तो मिनरल सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। इसमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड होता है जो सन की हार्मफुल रेज से बचाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह ऑइली या बहुत ज्यादा क्रीमी नहीं होता है। ऑइली स्किन वाले जब सनस्क्रीन लें तो देखें कि उसमें ग्रीन टी एक्ट्रैक्ट, बेओबैब ऑइल, एल-कार्निटिन और निकोटिनैमाइड हो। ये चीजें स्किन को प्रटेक्ट और ब्राइट बनाने के साथ ही उसे ऐक्ने से बचाती है।

वहीं ड्राई स्किन वाले मिनरल या केमिकल सनस्क्रीन खरीद सकते हैं। मिनरल सनस्क्रीन लगाते ही असर दिखाना शुरू कर देती है, वहीं केमिकल सनस्क्रीन को बाहर जाने से करीब 20-30 मिनट पहले लगाना पड़ता है। ड्राई स्किन वालों के लिए मॉइस्चराइजिंग सनस्क्रीन भी अच्छी है। ड्राई स्किन पर रिंकल्स भी जल्दी जा जाते हैं इसलिए ऐसी सनस्क्रीन चुनें जिसमें ऐंटीऑक्सिडैंट्स और विटमिन सी व ई भी हों।

सेंसेटिव स्किन वालों को सनस्क्रीन का चयन सोच-समझकर करना चाहिए। सेंसेटिव स्किन के लोगों को मिनरल सनस्क्रीन खरीदना चाहिए जिसमें जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड हो। अगर आपकी स्किन ड्राई और सेंसेटिव है तो अपने लिए क्रीमी सनस्क्रीन चुनें, वहीं ऑइली और सेंसेटिव स्किन वाले जेल बेस्ड सनस्क्रीन खरीदें। कोशिश करें कि खरीदी गई सनस्क्रीन ज्यादा केमिकल बेस्ड न हो।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh http://bit.ly/2uQ7tYi
via Latest News in Hindi

0 Comments