अधिकतर महिलाएं अपने सौंदर्य को निखारने के लिए लिपस्टिक लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि लिपस्टिक लगाने के भी कुछ नियम होते हैं जिन्हे अपना कर आप की खूबसूरती में चार-चांद लग सकते हैं ।

आप बाहर जाते समय अगर लिपस्टिक लगाती होंगी तो आपके मन में ख्याल आता होगा कि यह लिपस्टिक लंबे समय तक यूं ही टिकी रहे। इसके लिए कुछ महिलाएं लाॅन्ग लास्टिंग लिपस्टिक भी खरीदती हैं, लेकिन ऐसा करने से आपके होंठों का नेचुरल माइॅश्चर कहीं खो जाता है और आपके होंठे रूखे व बेजान दिखाई देने लगते हैं।

लिपस्टिक लगाने से पहले हमेशा अपने होठों को हल्का सा स्क्रब करें। इसके लिए पहले होठों पर मॉश्चराइजर या फिर नारियल का तेल लगाएं और टूथ ब्रश से हल्के हाथ से रगड़े और फिर टिश्यू से साफ कर लें। उसके बाद ही लिपस्टिक लगाएं। इससे आपकी लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहेगी और आपके होंठों को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा।

लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर से होंठों की आउटलाइन बनाने के साथ-साथ होंठों को अंदर से फिल भी करें। इससे आपके होंठों पर लिपस्टिक न सिर्फ लंबे समय तक टिकेगी, बल्कि आपके होंठ देखने में भी खूबसूरत लगेंगे।

अगर आपकी कोई पसंदीदा लिपस्टिक टूट गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप लिपस्टिक पर उसके टूटे हुए हिस्से को लाइटर की मदद से चिपका सकते हैं। इससे आपकी लिपस्टिक एकदम पहले जैसे हो जाएगी।

एसिडिटी की हो सकती है गंभीर शिकायत खाली पेट ग्रीन टी पीने से



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3rnpvj8
via Latest News in Hindi

0 Comments