सेब के सिरके के जानिए 4 अनोखे फायदें

सेब का सिरका आपके स्वास्थ्य व सौंदर्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। तो चलिए जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
सेब के सिरके को बालों के लिए बहुत ही लाभदायक माना जाता है। अगर इससे बाल धोए जाएं तो आपके सिर की सारी गंदगी तो निकलती है ही, साथ ही इससे बालों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता। इसके अतिरिक्त यह बालों में फंगल इंफेक्शन से भी छुटकारा दिलाता है।
अगर आपके मुंह से अक्सर बदबू आती है तो आप इसे माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल यह मुंह में बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया का खात्मा करता है। हालांकि इसके इस्तेमाल के बाद आप साफ पानी से कुल्ला अवश्य कर लें।
अगर आप अपने नाखूनों की चमक बनाए रखना चाहती हैं तो मेनीक्योर से पहले सेब के सिरके को नाखूनों पर लगाकर सूखने दें। इससे आपके नाखून की चमक तो बढती है ही, साथ ही इससे नाइलपोलिश भी लंबे समय तक नाखूनों पर टिकती है।
अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो भी सेब का सिरका आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3paJr6e
via Latest News in Hindi
0 Comments