साइक्लोन ताउते अपने साथ इतनी तेज हवा और बारिश लेकर आया जिसकी वजह से पूरी मुंबई में काफी पेड़ टूट कर नीचे गिर गए। इस वजह से बी एम सी ने एक नए कैंपेन की शुरुआत की है जिसका नाम है ‘बी अ ट्री पैरेंट मेगा फाउंडेशन वृक्ष कैंपेन’ . इस कैंपेन में पूरे शहर में ज्यादा से ज्यादा नए पेड़ लगाए जायेंगे। इस इनिशिएटिव का इनॉग्रेशन पॉलिटिशियन और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने अपनी बेटी ईशा देओल के साथ किया।

हेमा मालिनी ने न्यूज़ हेल्पलाइन से इस इनिशिएटिव के बारे में बात करते हुए बताया, “साइक्लोन की वजह से काफी पेड़ टूट गए है। जुहू में भी काफी पेड़ गिरे है जिसकी वजह से मुझे बहुत दुःख होता है। हमने इन पेड़ों को अपने बच्चो की तरह बड़ा किया है। इस वजह से अब हमने नए पेड़ लगाने शुरू किये है। “

पेड़ों का हमारी ज़िन्दगी में महत्व बताते हुए उन्होंने कहा,”लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और हर व्यक्ति को 20-25 पेड़ों को अडॉप्ट करना चाहिए। हमें रेलाइस करना होगा की सिर्फ पेड़ लगाकर और उसके साथ फोटो खिंचवाना बेकार काम है। हमें इन पेड़ों को अपने बच्चो की तरह खड़ा करना होता है। उन्हें अपने परिवार के सदस्य के जैसे समझना होगा। “

उन्होंने आगे बताया, “हमारी सरकार पूरे देश में पेड़ लगाना चाहती है। मैंने भी मथुरा में काफी पेड़ लगवाए है। लेकिन पेड़ों को किस जगह लगाना है इस बात का ख़ास ध्यान रखना होता है। बाद में बी एम सी डेवलपमेंट की वजह से पेड़ों को काटना शुरू कर देती है। इसलिए पूरी परमिशन लेकर सही जगह ढूंढ कर ही पेड़ लगाना चाहिए और उसके बाद उसे परिवार का हिस्सा समझना चाहिए। ”

हेमा मालिनी अपने पति धर्मेंद्र को भी पेड़ लगाने का बहुत शौक है। उनकी तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, “धरम जी अपना ज्यादा समय अपने फार्म हाउस पर ही बिताते है जहां उन्होंने बहुत पेड़ लगाए है। धरम जी का लोनावला में फार्म हाउस आपको अलग दुनिया में ले जाता है। वहां हर जगह हरियाली ही हरियाली है। ”

यह भी पढ़ें:

‘ग्लोबल स्पा’ मैगज़ीन के जून कवर पेज पर नजर आयी मृणाल ठाकुर



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3c6Zs7n
via Latest News in Hindi

0 Comments