चंडीगढ़ में रविवार को अपने आवास पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रात 9 बजे दीप जलाए हुए। 

चंडीगढ़, 5 अप्रैल (ट्रिन्यू)
कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर हरियाणा की जनता एकजुट नजर आई तो माननीयों ने मनोबल बढ़ाया। रविवार को रात्रि 9 बजते ही सीएम व डिप्टी सीएम आवास की बत्तियां गुल हो गईं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हाथों में दीप लेकर आवास परिसर में पहुंचे तो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने भी अपने सरकारी आवास पर दीये जलाकर कोरोना के खिलाफ जंग में एकजुटता का संदेश दिया।
रात्रि 9 बजे ही प्रदेश में घरों की छतों पर दीवाली का नजारा दिखाई दिया। कहीं दीये जगमगा रहे थे तो कहीं मोमबत्ती की लौ रोशनी बढ़ा रही थी। घरों की छतों, बालकनी, मुख्य द्वार पर खड़े होकर जनता ने टार्च व मोबाइल की फ्लैश से आसमान में उजियारा किया। कोरोना को हराने के लिए जनता पूरी तरह जागरूक दिखाई दी और 9 बजे ही अपने-अपने घरों की बत्तियां बंद कर दीये जलाए। कोरोना की जंग के खिलाफ जनता का मनोबल बढ़ाने में माननीय भी पीछे नहीं रहे। भाजपा विधायकों के साथ सभी नगर निगम मेयर से लेकर नगर परिषद, नगरपालिका, जिला परिषद, ब्लाक समिति चेयरमैन व सरपंचों ने अपने-अपने आवास पर दीये जलाए।

सिरसा में रविवार को बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अपने आवास पर रात 9 बजे दीप जलाए हुए।

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के साथ भाजपा व जजपा नेताओं ने भी दीये जलाने से पीछे नहीं रहे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने टोहाना, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अम्बाला में, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने यमुनानगर, खेल मंत्री संदीप सिंह ने शाहाबाद में अपने आवास पर दीये जलाए।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने अपने आवास राठीवास व भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने अपने आवास रसलापुर खुर्द में दीये जलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस की जंग के खिलाफ मनोबल व एकजुटता दिखाने के रविवार को रात्रि 9 बजे घरों की छतों, बालकनी, मुख्य द्वार पर खड़े होकर दीये जलाने का आह्वान किया था।
डीसी करेंगे माइक्रो स्तर पर प्लानिंग
चंडीगढ़ (ट्रिन्यू): हरियाणा की मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा ने आज राज्य के जिला उपायुक्तों को निर्देश देते हुए कहा कि वे अपने-अपने जिले में कोविड-19 के प्रकोप को रोकने के लिए माइक्रो स्तर पर योजनाएं तैयार कर क्रियान्वित करें ताकि हर स्तर पर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकें। सांस संबंधी रोगियों की विशेष देखभाल की जाए और उन्हें यदि दिक्कत है तो अस्पताल में भर्ती करवा कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने ये निर्देश रविवार को यहां वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उपायुक्तों सहित कोविड-19 के लिए नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों की संकट समन्वय समिति की बैठक में दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि पंचकूला के नागरिक अस्पताल, मुलाना के अस्पताल और अग्रोहा के 550 बिस्तर के अस्पताल को भी कोविड-19 अस्पताल बनाए जाने पर सरकार विचार कर रही हैं।

The post हरियाणा में खूब जले दीप, बढ़ाया मनोबल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34c07PC
via Latest News in Hindi

0 Comments