नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों की हेल्थ जांच
मोहाली (निस) :
आईवी अस्पताल मोहाली के हेल्थ चैकअप कैंपेन के दौरान लॉकडाउन के चलते चंडीगढ़ के विभिन्न नाकों पर तैनात मोहाली पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के लगभग 100 कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की गई। डॉक्टर और पैरा मेडिकल स्टॉफ सहित आईवी अस्पताल की एक टीम शहर के विभिन्न नाकों पर पहुंची और कर्मियों का बॉडी टेंपरेचर, बीपी और ब्लड शुगर चैक किया गया। कैम्पेन के दौरान डॉ. प्रभसिमर द्वारा कर्मियों को बताया गया कि वे अपनी ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से कैसे बचें।
The post नाकों पर तैनात पुलिस कर्मियों की हेल्थ जांच appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2x8ZdY2
via Latest News in Hindi

0 Comments