मोहाली (निस) :
कोरोना वायरस के कारण जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे रोकथाम के प्रयासों के चलते जिले से लिए गए 103 में से 71 सैंपलों की जांच की गयी और यह नेगेटिव पाए गए। 32 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। हेल्थ विभाग की टीम से मिली जानकारी अनुसार क्वारंटाइन के तहत मामलों की स्थिति के संबंध में कुल 1416 केस घरेलु क्वारंटाइन के अधीन रखे गए थे। इनमें से 269 मामलों में क्वारंटाइन की अवधि अभी जारी है जबकि 1147 मामलों के संबंध में क्वारंटाइन किए लोगों की अवधि खत्म हो चुकी है।

The post वायरस के 103 में से 71 सैंपल नेगेटिव, 32 पेंडिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3dRXOG5
via Latest News in Hindi

0 Comments