12 संदिग्ध मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव
जीरकपुर (निस) :
स्थानीय सीएचसी ढकोली में दाखिल कोरोना वायरस के कुल 12 संदिग्ध मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इनमें से आधे दिल्ली के निज़ामूद्दीन धार्मिक सभा में हिस्सा लेने गये लोगों के संपर्क में आए थे। इस संबंधी सीएचसी ढकोली की एसएमओ डॉ. पोमी चतरथ ने बताया कि सभी संदिग्ध मरीज़ों को अस्पताल में क्वारंटाइन करके सैंपल पीजीआई भेजे गये थे, जहां से सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद इनको 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जायेगा।
The post 12 संदिग्ध मरीज़ों की रिपोर्ट नेगेटिव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bUS6kR
via Latest News in Hindi
0 Comments