किसानों को फसल काटने के लिए मिलेगी छूट
धर्मशाला (निस) :
उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कर्फ्यू में ढील के समय प्रातः आठ बजे से 11 बजे तक बीज, खाद तथा कीटनाशक दवाइयों की दुकानें खुली रहेंगी ताकि किसानों को किसी तरह की असुविधा न हो। इसके साथ ही फसल काटने के लिए भी किसानों को छूट दे दी गई है। उन्होंने कहा कि कर्फ्यू में ढील के समय भी सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है। किसी भी दुकान पर ज्यादा भीड़ एकत्रित नहीं हो इसके लिए दुकानदारों को भी एक से डेढ़ मीटर तक की दूरी चिह्न्ति करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रजापति ने कहा कि रविवार को कोरोना के 7 संदिग्धों को आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया है।
मीट-चिकन शॉप रहेंगी बंद : उपायुक्त राकेश प्रजापति ने कहा कि कांगड़ा जिला में मीट तथा चिकन शॉप को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों का उल्लंघन करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रातः आठ से 11 बजे तक आवश्यक खाद्य वस्तुओं, सब्जियों, दूध, ब्रेड, मेडिसन, बीज, खाद तथा कीटनाशक दवाइयों इत्यादि की दुकानें ही खोलने के आदेश दिए गए हैं।
The post किसानों को फसल काटने के लिए मिलेगी छूट appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3e3wpRJ
via Latest News in Hindi
0 Comments