आजकल शरीर से जुडी अनेको समस्याएं होती रहती है। इसमें से एक होता है दांतों का दर्द जिससे शरीर एकदम टूट जाता है। इस समस्या से केवल दर्द ही नहीं होता बल्कि चेहरे पर सूजन भी आ जाती है। यूं तो इस दर्द को दूर करने के लिए बाज़ार में दवाइयां, एंटीसेप्टिक क्रीम मौजूद हैं परन्तु इससे कभी कभी फायदा नहीं मिलता। ऐसे में घरेलू उपचार बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं, आइए जानें यहाँ –

अमरूद के पत्ते है फायदेमंद

अमरूद की ताजा पत्तियों को चबाएं। इसके अलावा इन पत्तियों को बॉइल करें और फिर इस पानी से कुल्ला करें। फर्क नज़र आएगा।

प्याज का टुकड़ा लगाएं

प्याज में अधिक मात्रा में एंटीसेप्टिक गुण पाएं जाते हैं जिससे दांत के दर्द से राहत पाई जा सकती हैं। दांत के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज का एक छोटा दांत के नीचे दबा कर रखें। इससे दर्द दूर हो जाएगा और आपको बेहतर महसूस होगा।

लहसुन की कली खाएं

लहसुन को कली को खाने से दांत के दर्द से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन की कली को दर्द वाले दांत के नीचे दबाकर रखें और उसका रस चूसते रहें। ऐसा करीब 10 से 15 मिनट तक करें। फर्क नज़र आएगा ।

नमक और काली मिर्च खाना है लाभदायक

दांत के दर्द को दूर करने के लिए आप थोड़ा नमक और थोड़ी काली मिर्च का पाउडर मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण में थोड़ी मात्रा पानी की डाल लें और फिर इसे अच्छे से मिक्स करके दांत पर लगाएं। ऐसा करने से फर्क महसूस होगा।

टूथपेस्ट हमारे दांतों को चमकाने में कितनी मदद करते है, जानिए

 



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3uBpNRl
via Latest News in Hindi

0 Comments