एंटी एजिंग से बचाता है ड्रैगन फ्रूट, जानें इसके अन्य लाभ

दुनियाभर में तरह तरह की सब्जियां और फ्रूट्स पाए जाते हैं जो शरीर में अनेको पोषक तत्व पहुंचाते हैं। फ्रूट्स और सब्जियों को खाने से शरीर हैल्दी और फिट रहता है। केला, अंगूर, अनार,खरबूजा, तरबूज आदि फ्रूट्स के बारे में तो आप जानते होंगे पर क्या आपने कभी ड्रैगन फ्रूट के बारे में सुना है जिसे पिताया या स्ट्रॉबेरी पीयर भी कहते हैं? यह फल व्यक्ति को जवां बनाता है और एंटी एजिंग से बचाता है।आइये जाने इस फल के बारे में –
ड्रैगन फ्रूट फल हार्ट प्रॉब्लम्स से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होता है। इसको खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और शरीर हैल्दी रहता है।
स्ट्रॉबेरी पीयर डायबिटीज को कंट्रोल करने में लाभदायक होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है जो डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
इस फल में एंटीऑक्सीडेंट अधिक होता है जिससे कैंसर को कंट्रोल किया जा सकता है। इस फल को खाने से असमय बुढ़ापा से बचा जा सकता है। ड्रैगन फ्रूट में हल्का सा शहद मिक्स कर लें और फिर अपने चेहरे पर रोज़ाना लगाएं। इसको लगाने से चेहरे पर चमक आ जाती है।
पिताया फ्रूट अर्थराइटिस से बचाने में भी मददगार साबित होता है। इस फ्रूट का सेवन अपने आहार में अवश्य करें।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3saIrzC
via Latest News in Hindi
0 Comments