लोक सेवा के उम्मीदवारों का राज्यों में ही मेडिकल
नयी दिल्ली (एजेंसी) : कार्मिक मंत्रालय ने कोरोना के कारण बने हालात के मद्देनजर नियमों में संशोधन करके लोक सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को अब राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के निर्दिष्ट अस्पतालों में मेडिकल जांच करवाने की छूट दी है। लोक सेवा परीक्षा यूपीएससी करवाता है। जिस भी उम्मीदवार को आयोग व्यक्तित्व परीक्षण के लिए बुलाता है उसके लिए मेडिकल जांच करवाना अनिवार्य होता है। मुख्य परीक्षा 2019 से चुने गए उम्मीदवारों के 20 जुलाई से व्यक्तित्व परीक्षण करने का निर्णय लिया है।
The post लोक सेवा के उम्मीदवारों का राज्यों में ही मेडिकल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZzSv9b
via Latest News in Hindi
0 Comments