मुंबई (एजेंसी) : एक सत्र अदालत ने बुधवार को पालघर हत्याकांड के 25 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। अप्रैल में पालघर में दो साधुओं और उनके चालक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। आरोपियों ने तकनीकी आधार पर जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पालघर जिले में एक अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक ने अदालत के समक्ष 25 आरोपियों के खिलाफ ‘कई सुबूत’ होने की दलील दी और उनकी जमानत याचिका का विरोध किया। इस मामले की जांच महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी कर रही है।

The post पालघर लिंचिंग 25 की जमानत याचिका खारिज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2CIpvmk
via Latest News in Hindi

0 Comments