पुंछ से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार
जम्मू (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार कर भारत की तरफ आने वाले पाकिस्तान के 28 साल के एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुंछ जिले के एसएसपी रमेश अंग्राल ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के नाक्याल गांव के रहने वाले अब्दुल रहमान को भारत के हिस्से में आने के तुरंत बाद बालाकोट सेक्टर से गिरफ्तार किया। उसे पुछताछ के लिए बालाकोट चौकी ले जाया गया है।
The post पुंछ से पाकिस्तानी घुसपैठिया गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3j829Yb
via Latest News in Hindi
0 Comments