बर्खास्त पीटीआई ने विधायक चौधरी को सौंपा ज्ञापन
पंचकूला, 14 जुलाई(ट्रिन्यू)
नौकरी बहाली की मांग को लेकर पीटीआई का यहां सेक्टर 5 में क्रमिक अनशन मंगलवार को 30वें दिन भी जारी रहा। एक प्रतिनिधिमंडल ने कालका के विधायक प्रदीप चौधरी को उनके आवास पर ज्ञापन सौंपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज विकास और हेमराज अनशन पर बैठे। विधायक को दिये गये ज्ञापन में कहा गया है कि हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग कह खामियों की सजा पीटीआई को दी गई है। बताया कि 38 मृत पीटीआई को एक्सग्रेशिया के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता भी सरकार ने बंद करके उनके परिवारों के प्रति अमानवीय व्यवहार का परिचय दिया है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि नाैकरी बहाल नहीं की तो सरकार को देहात और शहरी क्षेत्रों में विरोध का सामना करना पड़ेगा। विभन्नि कर्मचारी संगठन, किसान सभा, हसला आदि उनकी मांग का समर्थन कर चुके हैं।
The post बर्खास्त पीटीआई ने विधायक चौधरी को सौंपा ज्ञापन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Zwi4Id
via Latest News in Hindi
0 Comments