एनएचएम संघ की निदेशक के साथ बैठक बेनतीजा
पंचकूला, 14 जुलाई (ट्रिन्यू)
एनएचएम कर्मचारी संघ की मंगलवार को निदेशक एनएचएम व उप निदेशक प्रशासन के साथ मिशन निदेशक कार्यालय में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रिहान रज़ा, महासचिव हरिराज सह सचिव कुलविंदर कौर व सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश सेठी शामिल हुए। बैठक में कर्मचारियों की मांगों व समस्यायों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। कई बार तीखी बहस हुई तथा माहौल गर्म हुआ। संघ द्वारा मांगों पर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछने पर अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था। प्रदेश अध्यक्ष रिहान रजा ने कहा कि बैठक औपचारिकता भर थी तथा किसी भी मांग पर समुचित कार्रवाई करने की बजाय अधिकारियों ने हर मामले को टालते और टरकाते रहे। सर्व कर्मचारी संघ के महासचिव सतीश सेठी ने कहा कि अधिकारी रवैया बदल लें अन्यथा कर्मचारी आंदोलन पर जाने को मजबूर होंगे।
The post एनएचएम संघ की निदेशक के साथ बैठक बेनतीजा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/32jJ0fO
via Latest News in Hindi
0 Comments