ऐशना सभ्रवाल, 96.4%

अम्बाला (नस) : सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणामों में इंडियन पब्लिक स्कूल अम्बाला के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी शानदार परीक्षा परिणाम प्राप्त किए। स्कूल की डायरेक्टर वसुधा जैन ने बताया कि ऐशना सभ्रवाल ने 96.4%प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं विषयवार अधिकतम अंकों का वर्णन करते हुए बताया कि बच्चों ने फाइन आर्ट्स में 100, बायोलॉजी में 96, कैमेस्ट्री में 97, फिजिक्स ,गणित व अकाउंट्स में 95, अंग्रेजी में 97, बिजनिस स्टडीज में 94 तथा फिजिकल एजुकेशन में सर्वाधिक 99 अंक प्राप्त किए। आईपीएस के जसपिंदर सिंह ने 93.8% अंक प्राप्त करके स्कूल में दूसरा , और चक्षित व प्रणव बत्रा ने 92.2% प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया । स्कूल के चेयरमैन रजनीश कुमार जैन , एमडी नीना जैन व डायरेक्टर रजनीश कुमार जैन , एमडी नीना जैन व डायरेक्टर वसुधा जैन ने सभी बच्चों ,अभिभावकों और स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने सभी विद्यार्थियों पर गर्व है।

मानवी ने 99% अंक हासिल कर बनाया रिकॉर्ड
अम्बाला (नस ) : सीबीएसई की 12वीं के परीक्षा परिणाम में मुरलीधर डीएवी के विद्यार्थियों ने विशेष मुकाम हासिल किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ़ आरआर सूरी ने बताया कि पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 99% का आंकड़ा छू गया। वाणिज्य संकाय की मानवी मल्होत्रा ने 99% लेकर न केवल विद्यालय में बल्कि पूरे अम्बाला जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नॉन मेडिकल में आशी 98.6 % अंक लेकर नॉन मेडिकल में प्रथम रही। निम्र प्रीत कौर 97.6 % अंक लेकर आर्ट्स में प्रथम स्थान पर रही और मेडिकल स्ट्रीम में सौरभ कुमार ने 95.8% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में कुल 24 विद्यार्थियों ने 95% से ऊपर और 64 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए। 75% से ऊपर अंक लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या 165 रही। 267 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में रहे। संगीत, गणित, फाइन आर्ट्स, बिजनेस स्टडीज व इकोनॉमिक्स विषयों में शत-प्रतिशत अंक लेने वाले सभी 17 विद्यार्थियों पर विद्यालय को गर्व है। प्राचार्य डॉ़ सूरी ने अध्यापकों व अभिभावकों को विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई दी।

मेजर आरएन कपूर डीएवी का परिणाम रहा शत प्रतिशत
अम्बाला (नस) : मेजर आरएन कपूर डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य आरपीराठी ने बताया कि विद्यालय के 10 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। आर्ट्स संकाय की गुलप्रीत कौर ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल में स्पर्श वर्मा ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मेडिकल संकाय में मन्नत ने 924 प्रतिशत, सोनिया ने कॉमर्स संकाय में 878 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। फिजिक्स में स्पर्श, स्वेता, स्नेहा व राघव ने 95% केमिस्ट्री में स्पर्श, स्वेता, स्नेहा व मन्नत ने 95% गणित में स्पर्श, यश व स्नेहा ने 95% बायोलॉजी में मन्नत ने 95% इंग्लिश में शगुन में 95% हिंदी में गुरप्रीत ने 94% फिजिकल एजुकेशन में मृदुल, अमन व यश ने 98%, म्यूजिक में गुलप्रीत ने 99 प्रतिशत, स्वेता ने आईपी में 93%, पेंटिंग में गुलप्रीत तथा नैंसी ने 99% तथा सोशोलॉजी में गुलप्रीत ने 94%, बिजनेस स्टडीज में अनिरुद्ध ने 90% अंक प्राप्त किये। विद्यालय के 42 बच्चों ने 75% से अधिक अंक प्राप्त किए। प्रधानाचार्य आरपी राठी ने सभी बच्चों को बधाई दी।

The post आईपीएस की ऐशना ने प्राप्त किए 96.4%अंक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3gZ4X85
via Latest News in Hindi

0 Comments