सिद्धार्थ, श्रेया, साहेब सुरिंदर और आरुषि छाये
चंडीगढ़/ पंचकूला, 14 जुलाई (नस)
गुरु हरकिशन मॉडल स्कूल सेक्टर 38 चंडीगढ़ के सिद्धार्थ सिंह राणा ने सीबीएसई की 12वीं नॉन मेडिकल की परीक्षा में 493/500 अंक प्राप्त करके 98.6 प्रतिशत साथ ट्राइसिटी सेकेंड टॉपर रहे। सिद्धार्थ के पिता डॉ़ देवेंद्र राणा मनोरोग विभाग पीजीआई चंडीगढ़ में कार्यरत है। इसके बाद सिद्धार्थ आईआईटी मुंबई या दिल्ली से कंप्यूटर साइंस से बीटेक करना चाहता है। वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर 40 स्थित शारदा सर्वहितकारी स्कूल की छात्रा श्रेया ने सीबीएसई की 12वीं कक्षा में 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 33 चंडीगढ़ के विद्यार्थी साहेब सुरिंदर ने ह्यूमेनिटी वोकेशनल स्ट्रीम में चंडीगढ़ में टॉप किया। सेक्रेड हार्ट स्कूल की आरुषि भंडारी ने कामर्स संकाय में 95. 8 प्रतिशत अंक हासिल किए।
एमएमआईएस मुलाना का शत प्रतिशत रहा परिणाम
अम्बाला शहर (हप्र) : एमएमआईएस के बारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत लाकर स्कूल का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में 14 विद्यार्थियों ने 90 से 100 प्रतिशत के बीच अंक प्राप्त किए, 19 विद्यार्थियों ने 81 से 90 प्रतिशत के बीच, 12 विद्यार्थियों ने 71 से 80 के बीच, 6 विद्यार्थियों ने 61 से 70 के बीच अंक पाए। इसी प्रकार कॉमर्स संकाय में 7 विद्यार्थियों ने 90 से 100 प्रतिशत के बीच, 16 विद्यार्थियों ने 80 से 90 के बीच, 20 विद्यार्थियों ने 70 से 80 के बीच तथा 10 विद्यार्थियों ने 60 से 70 के बीच अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल के अनुसार इस वर्ष सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए।
पटेल स्कूल के होनहारों ने मारी बाजी
राजपुरा (निस) : पटेल पब्लिक स्कूल के +2 के विद्यार्थियों ने सीबीएसई के आये परिणाम में मेडिकल, कामर्स,आर्ट व नान मेडिकल का परिणाम 100 प्रतिशत आया। स्कूल प्रिंसिपल छाया नरूला ने बताया कि नान मैडिकल में पहले स्थान पर गुरमीत कौर ने 95. 8 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। कामर्स ग्रुप में अंजली शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मैडिकल में परमप्रीत कौर ने 92.6 % अंक लेकर स्कूल की शान बढाई। आर्ट ग्रुप में पारस गर्ग ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
आधारशिला का परिणाम शत प्रतिशत
राजपुरा (निस) : आधारशिला स्कूल का सी बी एस ई का 12 वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रिंसिपल सिम्मी गिल ने बताया कि चन्दन स्याल ने मेडिकल ग्रुप में 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया । इस के अलावा कीर्ति ने कॉमर्स और हरप्रीत सिंह ने आर्ट्स में टॉप किया । इस के अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने इंग्लिश, फिजिकल एजुकेशन तथा पंजाबी में अधिक अंक लेकर स्कूल के नतीजे के स्तर को बुलंदियों तक पंहुचा दिया । स्कूल के चेयरमैन प्रो़ बीके छाबड़ा ने बच्चों के माता पिता को बधाई दी।
सीएल डीएवी की आस्था के कामर्स में 99%
पंचकूला (ट्रिन्यू) : सीएल डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर 11 का सीबीएसई का 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। आर्ट्स, साईंस और कामर्स में 92 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। कामर्स संकाय की आस्था सिंह ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किये और परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के 16 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कामर्स में सृष्टि राणा ने 97. 2, काजल खुराना ने 95, मिलन कौशिक ने 93, आर्यन ने 92़ 6, प्रगति पाल ने 89. 2 प्रतिशत अंक हासिल किये। विज्ञान संकाय में वंशज बजाज ने 96, इशा ने 95. 8, पलक नैन और पलक सोनी ने 94. 2, अभय रियाल ने 93. 2 और अनमोल किशोर ने 92. 2 प्रतिशत अंक लिये। इधर सेक्टर 14 लिटिल फ्लवार कांवेंट स्कूल की हंशिका बूरा ने आईसीएसई की दसवीं परीक्षा में 98. 2 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
The post सिद्धार्थ, श्रेया, साहेब सुरिंदर और आरुषि छाये appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3ew1rQU
via Latest News in Hindi


0 Comments