पंचकूला में कोरोना के 2 मामले
पंचकूला, 14 जुलाई (ट्रिन्यू)
जिला में आज कोरोना पाॅजिटिव के दो मामले सामने आये हैं। इनमें एक सेक्टर सात में 42 वर्षीय और एक सेक्टर 26 में 55 वर्षीय महिला है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। दोनों के संपर्क के लाेगों की पहचान की जा रही है ताकि उनके नमूने लिये जा सकें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 13206 व्यक्तियों के नमने लिए गए है। इनमें 12605 नमूने नेगेटिव पाए गए। इसके अलावा 359 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। जिला में अब तक 155 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 118 ठीक हो गए।
The post पंचकूला में कोरोना के 2 मामले appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Zrbq5P
via Latest News in Hindi
0 Comments